-असमंजस में किसान, किस वाहन से गन्ना ले जाएं
अयोध्या 2 दिसंबर (आरएनएस)। गन्ना विभाग द्वारा 45 कुंटल का तीसरा मोड बनाए जाने के कारण किसान परेशान है 45 कुंतल गन्ना किस वाहन पर तौला जाएगा किसान बहुत ही असमंजस में है चीनी मिल अधिकारियों के अनुसार चीनी मिल में 45 कुंटल का कोई मोड नहीं है। जबकि गन्ना विभाग द्वारा 45 कुंतल की गन्ना आपूर्ति पर्ची जारी की गई है। किसान गन्ना पर्ची तथा गन्ना लेकर भटक रहे हैं। उपरोक्त के संबंध में भारतीय किसान यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल भाकियू महासचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में जिला गन्ना अधिकारी से मिलना चाहा परंतु जिला गन्ना अधिकारी माननीय उच्च न्यायालय में रहने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी घनश्याम वर्मा ने बताया कि गत वर्षो में 27 कुंतल में बैलगाड़ी तथा 63 कुंटल में ट्राली केवल दो मोड में गन्ने की तौल की जाती रही है। परंतु इस बार कुछ किसानों का 45 कुंतल में सप्लाई पर्ची जारी की गई है। गजब की बात यह भी है कि सप्लाई मोड में लिखा है। घनश्याम वर्मा ने गन्ना विभाग के अधिकारियों से मांग किया है कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी केवल दो मोड में गन्ने की तौल कराई जाए तीसरा मोड ना पैदा किया जाए वरना बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी और 45 कुंतल के लिए नया वाहन का जन्म भी देना पड़ेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

