मिल्कीपुर-अयोध्या 2 दिसंबर (आरएनएस)। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय के स्नातक छात्र डॉ. उज्जवल नायक को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया है। उत्तराखंड में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 71 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में यह निर्णय लिया गया। डॉ. उज्जवल नायक वर्तमान में प्रांत एग्रीविजऩ सहसंयोजक और इसके पूर्व में प्रांत कार्यकारणी सदस्य, कला मंच संयोजक जैसे दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वे मूलत: गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं। डॉ. उज्जवल का कहना है कि विद्यार्थी परिषद का छात्रों के जीवन में अनुशासन राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव एवं एवं कर्तव्य पथ पर चलना सिखाती है। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन का हिस्सा होना बहुत ही सौभाग्य की बात है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नामित किए जाने पर विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह सहित अन्य शिक्षकों एवं वैज्ञानिकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

