अयोध्या 2 दिसंबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गृह संपर्क अभियान के अंतर्गत मंगलवार को विवेकानंद नगर की रिकाबगंज बस्ती में घर-घर, दुकान दुकान संपर्क किया गया रिकाबगंज चौराहे से संपर्क अभियान की शुरुआत की गई जिसमें चोटी वाला प्रोविजन स्टोर, अवध स्टेशनरी मार्ट, से आगे बढ़ते हुए चौक तक संपर्क किया गया संपर्क अभियान में भारत माता का चित्र, पत्रक और संघ द्वारा किए गए 100 वर्षों के कार्यों की पुस्तिका लोगों को भेंट की गई साथ ही संघ द्वारा किए गए 100 वर्षों के कार्यों के बारे में भी बताया संपर्क अभियान में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या महानगर के व्यवस्था प्रमुख विवेक अग्रवाल ,नगर कार्यवाह प्रेम प्रकाश, नगर सह कार्यवाह सुनील साहू, अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत के उपाध्यक्ष एवं बस्ती प्रमुख राजीव शुक्ला, रतन राजपाल, सोमू मुखर्जी अधिवक्ता संजय रस्तोगी ,स्वयंसेवक जगदीप खुराना आदि लोग मौजूद रहे यह ग्रह संपर्क अभियान निरंतर जारी है इससे पूर्व फतेहगंज बस्ती टकसाल बस्ती में भी संपर्क अभियान लगातार चल रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

