-100 खिलाडिय़ों ने पास की बेल्ट टेस्ट परीक्षा
अयोध्या 2 दिसंबर (आरएनएस)। कौशलपुरी कॉलोनी स्थित अयोध्या कराटे एकेडमी में सोमवार को बेल्ट सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह में लगभग 100 खिलाडिय़ों ने बेल्ट टेस्ट सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर नई उपलब्धि हासिल की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य कोषांधिकारी ममता सिंह के प्रतिनिधि अमरनाथ सिंह ने बच्चों को उनकी योग्यता अनुसार येलो, ऑरेंज, ब्लू, ग्रीन, पर्पल और ब्राउन बेल्ट प्रदान किया। सभी उत्तीर्ण छात्रों को बधाई देते हुए कहा बच्चों की मेहनत और अनुशासन देखकर बहुत प्रसन्नता होती है। स्पोट्र्स कराटे एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा अयोध्या कराटे एकेडमी लगातार बच्चों को अच्छा प्रशिक्षण दे रही है। जिला सचिव स्पोट्र्स कराटे संघ व एकेडमी के कोच हरीओम शर्मा ने छात्रों की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा बच्चों ने कठिन मेहनत और नियमित अभ्यास के बल पर यह सफलता पाई है। समारोह के अंत में सभी प्रतिभागी छात्रों को बेल्ट एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। जिसमें व्हाइट से येलो दृ कृष्णा पाठक, आदित्य, ईशिता सोनी, आराना सिंह, आरव सिंह, वनीषा सिंह, अंशुमान यादव, राघव मिश्रा, वीरज सिंह, कियारा सिंह, वेदांश चौधरी, अतुल्य सिंह, इप्शा वर्मा, साक्षी सोनी, अक्षत मिश्रा, तनिष्का मिश्रा, प्रतिमा सिंह, युवराज सोनकर, विधि यादव, शश्वत चौबे, कौस्तुभ चौबे, गौरंग पांडेय, अधृतम राज मिश्रा, अच्युतम राज मिश्रा, स्निग्धा सिंह, भाव्या श्रीवास्तव, प्रराभ, शिवांश सोनकर, आरव वीर सिंह, प्रभात पांडेय, अग्रिमा पटेल, सतवत यदुवंशी, सात्विक यदुवंशी, आविष तिवारी, रेयान कश्यप, कुशाग्र कश्यप, शिवाय। ऑरेंज से ब्ल्यू दृ कनिष्क राज सोनी, प्रिया रावत, अनिश रावत, अनिका पांडेय, अनिका आनंद, अयुष्मान सिंह, आयुष सिंह, प्रखर श्रीवास्तव, आदित्य सिंह, अद्वित त्यागी, सात्विक निसाद, अनन्य, आदर्श, ललित विश्वकर्मा, रागिनी यादव, साक्षी चौधरी , निलाक्षी, महिमा , खुशी, आदर्श वर्धन। ब्लू से ग्रीनदृमानसी यादव, अविका सिंह, शैलजा निसाद, किर्ति द्विवेदी, आराध्या सी. सिंह, शुभि मौर्या। ग्रीन से पर्पल दृअरिहंत सिंह, अंशिका रावत, वैष्णवी मिश्रा, दुर्गेश निसाद, आदित्य रावत, दिव्यांश पांडेय, सिद्धार्थ शर्मा, श्रेष्ठ पांडेय, आयुष मिश्रा, दिव्यांका श्रीवास्तव, यश यादव। पर्पल।। से ब्राउन।।, ब्राउन।।, ब्राउन आदित्य पांडेय, तेजस राय, अर्पण सैमुअल कांत, रुद्र यादव, प्रियंशी वर्मा , पूजा ने प्राप्त किया । अभिभावकों ने भी बच्चों की उपलब्धियों पर खुशी व्यक्त की। इस मौके पर कोच रविशंकर, चंदन कुमार, विकास यादव, प्रशांत विक्रम व अन्य खिलाड़ी मौजूद रहें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

