भोपाल 2 दिसंबर (आरएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा में आज मंगलवार को शीतकालीन सत्र की कार्यवाही का दूसरा दिन सदन में चल रहे प्रश्नकाल के दौरान अचानक कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में सदन में मौजूद डॉक्टरों को बुलाया गया, जहां से स्थितियों को मद्देनजर रखते हुए मंत्रीजी अस्पताल रवाना किया गया है।
एमपी विधानसभा शीतकालीन सत्र के प्रश्नकाल के दौरान कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना की अचानक तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद मंत्री खुद पैदल चलकर सदन से बाहर निकले। इसके बाद वे अपनी गाड़ी में बैठकर अस्पताल के लिए रवाना हो गए। खास बात ये है कि, मंत्री जी जब अपनी गाड़ी में सवार होकर खुद ही अस्पताल के लिए रवाना हो गए, तब जाकर एंबुलेंस विधानसभा पहुंची।

