भोपाल 2 दिसंबर (आरएनएस)। महापौर मालती राय ने शाहपुरा बी-सेक्टर में सड़कों के सीमेंट क्रांकीटीकरण कार्य हेतु भूमिपूजन किया।
महापौर मालती राय ने मंगलवार को जोन क्र. 06 के अंतर्गत वार्ड क्र. 51 के शाहपुरा बी-सेक्टर में सीमेंट क्रांकीटीकृत सड़कों के निर्माण हेतु भूमिपूजन किया। नगर निगम द्वारा लगभग 25 लाख रुपये की लागत से शाहपुरा बी-सेक्टर की सड़कों के सीमेंट क्रांकीटीकरण कार्य कराया जा रहा है। महापौर राय ने इस अवसर पर कहा कि हम लगातार शहर के विकास एवं जनसुविधा संबंधी कार्य करा रहे है। इसी क्रम में शाहपुरा बी-सेक्टर में नागरिकों की सुविधा के दृष्टिगत सड़कों का सीमेंट क्रांकीटीकरण कराया जा रहा है। निश्चित ही स्थानीय नागरिकों को आवागमन में अत्यन्त सुविधा होगी। इस अवसर पर जोन अध्यक्ष स्नेहलता रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

