दतिया 2दिसंबर (आरएनएस)। नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आज मंगलवार को न्यू कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर स्वप्निल वानखडे द्वारा जिले के विभिन्न अंचलों से आए 110 से अधिक आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देशित किया। अनिराकृत आवेदनों के लिये समय-सीमा निर्धारित कर अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
जन सुनवाई के दौरान राममिलन यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी ग्राम भदेवरा तहसील दतिया ने आवेदन दिया कि ग्राम के शासकीय सर्वे नम्बर 743 रकबा 1.28 है. में रोड़ बना हुआ है जिस पर रामस्वरूप पुत्र राजाराम यादव द्वारा कब्जा करने एवं रास्ता अवरोध करने संबंधी आवेदन दिया। कलेक्टर द्वारा आवेदन पर सुनवाई करते हुए तहसीलदार दतिया को आवेदन का निराकरण करते हुए रास्ता खुलवाने के निर्देश दिए। सुषमा द्धिवेदी पत्नि स्व. जयप्रकाश द्धिवेदी निवासी बुन्देला कॉलोनी पानी की टंकी के पास आवेदन दिया कि प्रार्थिया का मकान बुन्देला बाबा मंदिर के पास बुन्देला कॉलोनी में स्थित है एवं प्रार्थिया के उक्त प्लाट विक्रेता राजू गुगौरिया से लिया था एवं माकन के सामने सावर्जनिक उपयोग हेतु एवं बच्चों के खेलने हेतु खाली जगह छोड़ी थी उक्त भूमि पर अनावेदक मंगल सिंह परमार के द्वारा अवैध तरीके से टीन शेड लगवाना रैलिंग लगवाना और उक्त पर मिट्टी डलवाकर भराव कराकर अतिक्रमण किया जा रहा है। कलेक्टर द्वारा आवेदन पत्र पर गंभीरता से कार्यवाही करते हुए तहसीलदार दतिया को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। विशुन पुत्र अमान अहिरवान निवासी ग्राम सेमई ने आवेदन दिया कि मेरे लड़के व बहू तीन-चार साल पहले इनकी मृत्यु हो चुकी जिनकी दो पुत्री थी जिनकी देखरेख की जिम्मेदारी मुझ दादा पर है। मेरे नातिन प्रिंसकी एवं नैन्सी को हर माह महिला बाल विकास से 4 हजार रूपये मिलते थे लेकिन 8 माह से महिला बाल विकास के द्वारा अभी तक कोई राशि नहीं दी जा रही है जिससे नातिनों के भरण-पोषण तथा पढ़ाई खिलाई में काफी परेशानी होती है। कलेक्टर द्वारा आवेदन पत्र पर सुनवाई करते हुए डीपीओ दतिया को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार जन सुनवाई में सुषमा बेवा जयप्रकाश द्धिवेदी निवासी ग्राम उद्गुवां हाल निवास बुन्देला कॉलोनी दतिय ने आवेदन दिया कि नायब तहसीलदार वृत्त उद्गंवा के द्वारा अनावेदक शिवप्रकाश से मिलकर प्रार्थिया का खसरे में नामांतरण व नाम होने के बावजूद भी बटवारे के प्रकरण को बिना किसी कारण से निरस्रत कर दिया। कलेकटर द्वारा आवेदन पर सुनवाई करते हुए एसडीएम दतिया को निराकरण करने के निर्देश दिए। आशा पुत्री विजई पत्नि श्री सीताराम जाति अहिरवार निवासी ग्राम कल्याणपुरा बुजुर्ग तहसील दतिया ने आवेदन दिया कि प्रार्थिया के स्वत्व स्वामित्व की भूमि मौजा कल्याणपुरा बुजुर्ग के आरजी सर्वे सर्वे नम्बर पर अप्रार्थीकरण भरत पुत्र समरथ यादव रामजीशरण पुत्र बच्चीाल यादव, द्वारा जबरदस्ती बल पूर्वक कब्जा करने संबंधी आवेदन दिया। कलेक्टर द्वारा एसडीएम दतिया को आवश्यक कार्यवाही करते हुए आवेदन निराकरण के निर्देश दिए। पुष्पा अडज़रिया पत्नि स्व. मनोज कुमार अडज़रिया निवासी दांतरे की नरिया दतिया ने प्रार्थिया के निवास स्थान दांतरे की नरिया पर बिजली बिल हेतु नया कनेक्शन दिलाने संबंधी आवेदन दिया। कलेक्टर द्वारा आवेदन विधुत मंडल को आवश्यक कार्यवाही हेतु सौंपा।
जन सुनवाई के दौरान वृद्धवस्था पेंशन, सीमांकन, नामांतरण, बटवारा, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, सड़क निर्माण, साफ-सफाई व्यवस्था, खद्यान वितरण, खाद वितरण आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए जिसके निराकरण हेतु कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए तथा कुछ आवेदकों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया।
जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया अक्षय कुमार तेम्रवाल, अपर कलेक्टर महेन्द्र सिंह कवचे, संयुक्त कलेक्टर लोकेन्द्र सिंह सरल, श्रुति अग्रवाल, एसडीएम दतिया संतोष तिवारी सहित सभी जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे।

