भोपाल2 दिसंबर (आरएनएस)।नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों एवं अवैध निर्माणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों को हटाने के साथ ही अन्य क्षेत्रों में अवैध रूप से बनें छप्पर, टपरा, झुग्गी, चबूतरा तोड़ा और आवागमन में बाधक चार पहिया वाहन के अलावा अतिक्रमण कर लगाई गई सब्जी, कंबल आदि की दुकानें तथा दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया और ठेले, पान पार्लर, हेलमेट, पाईप, टेबिल, कुर्सी आदि जप्त किये। निगम अमले ने जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग करते हुए तुलसी नगर में 01 मकान खाली कराकर अवैध कमरे और स्टोर रूम जेसीबी के माध्यम से तोड़ा।
निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने मंगलवार को कोलार डीमार्ट चौराहा, दानिष कुंज, फाईन एवेन्यू, रतनपुर, कटारा हिल्स, गौरीषंकर परिसर, अमलतास चौराहा, 11 मील कौशल परिसर, मिसरोद, हबीबगंज अंडर ब्रिज, रानी कमलापति रेल्वे स्टेषन, एम.पी. नगर बोर्ड आफिस, तुलसी नगर, जवाहर चौक, नानके पेट्रोल पम्प, गेमन इंडिया, रोषनपुरा बापू की कुटिया, एम.एल.बी कालेज, कमला पार्क, जनता क्वार्टर, जहांगीराबाद चिकलोद रोड, मंगलवारा, नादरा बस स्टेण्ड, नूर महल, हमीदिया अस्पताल गेट, हमीदिया रोड, रेल्वे स्टेषन प्लेटफार्म नं0-6, रेल्वे स्टेषन प्लेटफार्म नं0-1, पुष्पा नगर, अषोका गार्डन चौराहा, प्रभात चौराहा, परिक्रमा पार्क, रत्नागिरी, ओरिएंटल कालेज आदि क्षेत्रों में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही करते हुए कटारा हिल्स क्षेत्र में अवैध रूप से बना चबूतरा, कटारा गौरीशंकर परिसर में अवैध रूप से बनीं झुग्गी, 11 मील कौशल परिसर में अवैध रूप से बना टपरा, दानापानी रोड क्षेत्र में 01 अवैध रूप से बना छप्पर तोड़ा। निगम अमले ने बोर्ड आफिस क्षेत्र में आवागमन में बाधक 07 चार पहिया वाहन, रतनपुर रोड से 01 चलित वाहन के अलावा बड़ी संख्या में ठेले, पान पार्लर, सब्जी, कंबल, आदि की दुकानें व दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया और 18 ठेले, 01 पान पार्लर, 41 हेलमेट, 03 पाईप, 08 टेबिल, 01 कुर्सी आदि जप्त की।
इसके अतिरिक्त निगम अमले ने जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग करते हुए तुलसी नगर में 01 मकान खाली कराकर अवैध कमरे और स्टोर रूम जेसीबी के माध्यम से तोड़ा।

