भावनगर (गुजरात),03 दिसंबर (आरएनएस)। भावनगर शहर के समीप कॉम्प्लेक्स में आग लगने के बाद नवजात बच्चों समेत 15 से ज्यादा लोगों को बचाया गया. आग इतनी तेज थी कि 5 से ज्यादा फायर इंजन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की, क्योंकि इस बिल्डिंग में तीन से चार अस्पताल हैं.
शहर के कालुभा रोड पर समीप कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि यह कॉम्प्लेक्स के ऊपरी फ्लोर पर बने अस्पताल तक पहुंच गई. बाद में फायर डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की.
अग्निशमन अधिकारी प्रद्युम्न सिंह जडेजा ने बताया कि आग बेसमेंट में लगी और पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया. हमने स्ट्रेचर और सीढ़ी के जरिये लोगों को बचाया. हमने अब तक 15-20 लोगों को बचाया है. कोई हताहत नहीं हुआ है. आग बुझाने और कूलिंग की प्रक्रिया चल रही है. यहां 50 से ज्यादा अग्निशमन कर्मी और 6 फायर ब्रिगेड तैनात हैं.
समीप कॉम्पलेक्स के नाइस चिल्ड्रन हॉस्पिटल में भर्ती 5 बच्चों को फायर डिपार्टमेंट ने खिड़की से लोडर उठाकर बच्चों को बचाया. पांच से ज्यादा दमकल की गाडिय़ों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की. बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी. हालांकि, फायर डिपार्टमेंट के समय पर पहुंचने से एक बड़ा हादसा टल गया.
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

