नई दिल्ली, 03 दिसम्बर (आरएनएस)। डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती के अवसर पर एक विशेष समारोह राजेंद्र चिंतन समिति और नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) द्वारा संयुक्त रूप से संसद भवन के पास स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके महान योगदान और सादगीपूर्ण जीवन को याद किया। कार्यक्रम में दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. योगानंद शास्त्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ राजेंद्र चिंतन समिति के उपाध्यक्ष विजय शंकर चतुर्वेदी, संयोजक पंकज शर्मा, श्रीमती लक्ष्मी देवी शर्मा, श्रीमती देवयानी शर्मा एवं श्रीमती मोनिका शर्मा भी मौजूद थीं। इस मौके पर डॉ. योगानंद शास्त्री ने वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवियों को ‘राजेंद्र प्रसाद सम्मानÓ से सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से रमेशचंद शर्मा, विवेक शुक्ला, सुनील नेगी, संजीव शर्मा, कोड़ले चन्नप्पा, राहुल शर्मा, मनोज शर्मा, अनुराग जोशी, मुश्ताक़ अंसारी, मानसी शर्मा, अनिकेत सरधाना, जितेंद्र, खज़़ान सिंह, संजय शर्मा, राखी अरोड़ा, शिवानी, बी. एम. गुप्ता, अनिकेत, मोनिका शर्मा व देवयानी शामिल थे। समारोह में विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों ने भी भाग लिया। उपस्थित जनसमुदाय ने राष्ट्र के प्रति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेंद्र चिंतन समिति और नई दिल्ली नगर परिषद का योगदान उल्लेखनीय रहा। अंत में संयोजक पंकज शर्मा, मोनिका शर्मा और श्रीमती देवयानी ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

