रुद्रपुर 3 दिसंबर (आरएनएस)। ग्राम नजीमाबाद में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि विवाद के बाद एक पक्ष के लोग पड़ोसी के घर में घुस गए और लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से मारपीट की। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीडि़त पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। नजीमाबाद धौराडाम निवासी सोहन सिंह पुत्र मंगल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को वह खेत पर गया था। इसी दौरान पड़ोसी ने खेत की मेड़ को लेकर उसके साथ अभद्रता की। वह घर लौट आया।
आरोप है कि इसके बाद पड़ोसी अपने परिवार के साथ लाठी-डंडे, लोहे की रॉड, धारदार हथियार और तमंचा लेकर उसके घर में घुस आया और मारपीट की। घटना में उसकी पत्नी रानो कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर पड़ोसी इक_े हुए तो आरोपी वहां से भाग गए। पीडि़त ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

