हरिद्वार,27 अपै्रल (आरएनएस)। हरिद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात होटल पिनाका के सामने पीछे से आए कंटेनर ने बारात की बस में टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि होटल पिनाका में दिल्ली से आई बारात ठहरी थी। कार्यक्रम के बाद बारात को वापस ले जाने के लिए चालक बस मोड़ रहा था। इसी दौरान नजीबाबाद की ओर से आ रहे दूध से भरे कंटेनर ने बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। कंटेनर बुलंदशहर से देहरादून जा रहा था। उस समय बस में कोई बाराती सवार नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में कंटेनर के हेल्पर को हल्की चोट आई है। सूचना पर पहुंची श्यामपुर पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

