देहरादून,02 जुलाई(आरएनएस)। अखिल भारतीय पुरोहित महासंघ ने उत्तराखंड राज्य इकाई के विस्तार के तहत नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष दंडी स्वामी मनीष आश्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. लक्ष्मण आर्य तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तराखंड प्रभारी मोनू पंडित के अनुमोदन से नियुक्ति पत्र जारी किए गए।नई कार्यकारिणी में मां सुरकंडा के रावल अत्रि रमेश लेखवार को प्रदेश अध्यक्ष, राजीव थपलियाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवीन आर्य को उपाध्यक्ष, उदित पांडेय को महामंत्री, प्रमोद कुमार शर्मा और अंकित नैथानी को प्रदेश मंत्री, महेंद्र सिंह राणा को मीडिया प्रभारी तथा डॉ. स्वामी एस. चंद्रा को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। डॉ. चंद्रा ने कहा कि महासंघ उत्तराखंड के पुरोहितों के हितों की रक्षा, सनातन धर्म में बढ़ते जातिवाद को समाप्त करने तथा समाज में फैल रहे दुष्प्रचार को रोकने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि महासंघ ‘ऑपरेशन कालनेमि’ को भी पूर्ण समर्थन देगा तथा शीघ्र होने वाली बैठक में आगामी कार्यक्रम तय किए जाएंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

