देहरादून,02 जुलाई(आरएनएस)। देवभूमि बिलियर्ड्स एवं स्नूकर एसोसिएशन उत्तराखंड की ओर से भारतीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर फेडरेशन के तत्वावधान में एक होटल में दूसरी हेयबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता-2026 आयोजित की जा रही है। जूनियर वर्ग के फाइनल में महाराष्ट्र के आरव संचेती ने कर्नाटक के मोहम्मद मुस्तफा को 5-3 से हराकर लगातार दूसरा खिताब अपने नाम किया। वहीं, सीनियर पुरुष वर्ग का भी आगाज हो गया। पहले दौर में उत्तराखंड के सचिन ने छत्तीसगढ़ के गौरव को 6-1, पंकज कुकरेजा ने मध्य प्रदेश के चैतन्य पराशर को 6-0 और शैलेन्द्र डंगवाल ने तेलंगाना के फनी राज कोपले को 6-3 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।अन्य राज्यों के खिलाडिय़ों ने भी जीत के साथ अभियान शुरू किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

