बीजापुर, 04 दिसंबर (आरएनएस)। जिले के गंगालूर क्षेत्र में बुधवार 3 दिसंबर 2025 को हुए पुलिस माओवादी मुठभेड़ में 18 माओवादियों को पुलिस ने मार गिराने में सफलता हासिल किया है।
बुधवार 3 दिसंबर को दंतेवाड़ा बीजापुर जिले की सीमा पर डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी के साथ माओवादियों की मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ थमने के बाद सर्चिंग के दौरान 18 माओवादियों के शव बरामद किया गया है। इन माओवादियों के पास से अत्याधुनिक हथियार भी बड़ी मात्रा में बरामद किया गया है । मारे गए माओवादियों की शिनाख्त की जा रही है । इस घटना की पुष्टि बस्तर आईंजी पी सुंदराज ने की है ।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

