जांजगीर-चांपा, 01 मई (आरएनएस)। जांजगीर-चांपा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैला रहे थे। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर किसी बड़ी घटना को टाल दिया।
दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व धारदार हथियार लेकर लोगों को डरा रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस टीम हरकत में आई और अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम पंकज सूर्यवंशी (22 वर्ष) और दीपक सूर्यवंशी (30 वर्ष), दोनों निवासी पेण्ड्री, जांजगीर बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से दो धारदार हथियार भी जब्त किए हैं।
यह पूरी कार्रवाई जिला प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के निर्देश पर की गई, जिसमें असामाजिक तत्वों पर सख्ती बरतने के आदेश दिए गए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और ष्टस्क्क योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में यह कार्रवाई सफलतापूर्वक अंजाम दी गई।
दोनों आरोपियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
०


