0 कोरबा एवं कसडोल की घटना पर आयोग ने तत्काल कार्यवाही की
रायपुर, 04 दिसंबर (आरएनएस)। प्रदेश में बच्चों की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग का गठन किया गया है। आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि बच्चों के अधिकारों का हनन करने वाले लोगों के खिलाफ आयोग सख्त कार्यवाही करेगा। स्कूलों के आसपास पान ठेला, गुमटी लगाकार गुटखा सिगरेट एवं अन्य व्यवसन बेचने वालों को स्कूल कैंपस से दुर रखने के लिए प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं। जिन बच्चों की देखभाल में लापरवाही बरती जाएगी उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। हाल ही में कोरबा एवं कसडोल में बच्चों के साथ हुई घटना को लेकर आयोग ने संज्ञान लेकर तत्काल कार्यवाही की। बाल सुधार में रहने वालों बच्चों जिनको बाल अपराध के लिए न्यायालय द्वारा भेजा गया वहां पर भी निरीक्षण कर डॉ. शर्मा ने किसी भी प्रकार की क्रुरता करने पर धारा 75 के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कसडोल दौरे का विवरण देते हुए बताया कि वहां वे बाल मेला में शामिल होने शासकीय स्कूल पहुंची थीं वहां पर गुटखा एवं अन्य कचरों का ढेर देखकर उन्होंने तत्काल प्राचार्य को जमकर फटकार लगाई और भविष्य में इस तरह की स्थिति निर्मित होने पर काय्रवाही की चेतावनी दी है। आयोग गांव शहर में रहने वाले हर बच्चों के अधिकार के लिए सजग है। शिकायत मिलने पर आयोग संज्ञान लेकर त्वरित कार्यवाही कर रहा है। मनोरोगी एवं दिव्यांग बच्चों के लिए स्कूलों के प्राचार्यों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।
संदीप शर्मा
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

