0 आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटर सायकल बरामद
0 आरोपी के विरूद्ध धारा 296, 351(3),109 क्चहृस्. के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर
जांजगीर-चांपा, 04 दिसंबर (आरएनएस)। प्रार्थी नीरज सोनी थाना द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 03.12.2025 को दोहपर 01:20 बजे प्रार्थी अपने दो अन्य साथियों के साथ सतबहिनिया मंदिर बम्हनीडीह घुमने गये थे वही पर खडे होकर आपस में बाते कर रहे थे तभी ग्राम रोहदा निवासी जागेश्वर महंत मो.सा. से दारू भ_ी की ओर से आकर अश्लील गाली गुप्तार करने लगे मना करने पर जान से मार दुगा कहते हुए धारदार चाकु से हत्या करने के नियत से शिवा सोनी के बांये तरफ पेट को चाकु से मारने से गंभीर चोट लगा है। प्रार्थी और शिवम सोनी बीच बचाव करने लगे तो शिवम सोनी को भी जागेश्वर महंत ने अपने पास रखे चाकु से शिवम सोनी के बांये हाथ को मारकर गंभीर चोंट पहुंचाया है। प्रार्थी को मारने के दौडाया तो वह मंदिर के पीछे तरफ भाग गया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 113/2025 धारा 296,351(3),109 क्चहृस्. पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा विजय कुमार पाण्डेय (ढ्ढक्कस्) के निर्देशन में व अति पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप व स्ष्ठह्रक्क चांपा यदुमणी सिदार के कुशल मार्गदर्शन में विवेचना दौरान घटना स्थल निरीक्षण कर आरोपी जागेश्वर दास मंहत निवासी रोहदा को पतासाजी कर घेराबंदी कर पकड़कर पुछताछ मेमोरण्डम कथन लिया जो अपना जूर्म स्वीकार कर बताया की पुरानी पैसे के लेन देन पर पैसा नही देने पर घटना को अंजाम देना स्वीकार कर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकु एवं मो.सा. को बरामद किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक के.पी.सिंह थाना प्रभारी बम्हनीडीह, प्रधान आरक्षक मिलन राठौर, राकेश चतुर्थी, आरक्षक शैलेन्द्र राठौर, जयराम बिंझवार, सचेन्द्र साहू, उमेश कश्यप अमीर सिंह पैकरा एवं समस्त थाना स्टाप का विशेष योगदन रहा।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

