जशपुरनगर, 04 दिसम्बर (आरएनएस)। . कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। बागबहार तहसील अंतर्गत ग्राम पीठाअम्बा निवासी स्व. संतोष यादव का आकाशीय बिजली से 13 जुलाई 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी स्वास्ति यादव हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

