प्रयागराज 5 दिसंबर (आरएनएस)। शहर कांग्रेस कमेटी की आपात बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू को लेकर बाबरी मस्जि़द के बाबत दिए बयान पर कहा गया कि वह भी पीएम मोदी की तरह झूठ की राह पर चल निकले।?
पार्टी कार्यालय जवाहर स्क्वायर पर अपराह्न अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता हुई बैठक में कहा कि उन्हें इतिहास को अपनी सुविधा के अनुसार तोडऩे-मरोडऩे के बजाय मौजूदा राजनीतिक चुनौतियां पर ध्यान देना चाहिए। भाजपा हर दिन ध्यान भटकती है ताकि कांग्रेस सहित विपक्ष जरूरी मुद्दों पर चर्चा न कर सके। सवाल किया
कि रक्षा मंत्री को ऐसी जानकारी कहां से मिली। कांग्रेसजनों का कहना था कि यह अजीब सी बात है कि 1560 के आसपास बनने वाली बाबरी मस्जि़द के रखरखाव के बारे में नेहरू से जुड़े कोई सबूत नहीं। 1950 में सरदार पटेल की मृत्यु हुई जिसके 14 साल बाद 1964 में नेहरू जी का भी देहांत हुआ। स्पष्ट किया कि रक्षा मंत्री द्वारा यह दावा सरासर बेबुनियाद है कि सरदार पटेल ने मस्जिद की मरम्मत और फंड रोकने का नेहरू पर दवाब डाला था।? कहा कि पटेल इन? 14 सालों के दौरान तो नहीं थे रोकने वाले।
उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री को ऐसे झूठे वक्तव्य न देकर अपनी गरिमा का ख्याल रखना चाहिए ।?पीएम व अन्य भाजपाइयों की तरह अतीत की बात न कर वर्तमान पर चर्चा करनी चाहिए।
कांग्रेस जनों ने इसी प्रकार आचार्य प्रमोद कृष्णन द्वारा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बाबत दिए बयान पर भी तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रमोद कृष्णन को अपने आईने में झांकना चाहिए। आरोप लगाया कि आश्रम पर ईडी और इनकम टैक्स के दबाव के कारण उनकी विचारधारा में बदलाव आया।
बैठक में यूपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, तस्लीमुद्दीन, अनूप त्रिपाठी, परवेज़ सिद्दीकी, मानस शुक्ला, अफऱोज़ अहमद, राकेश पटेल, राजकुमार शुक्ला, सरताज़ मोहम्मद, सुष्मिता यादव, मो. नसीम, प्रतिमा त्रिपाठी, मोहम्मद ज़ावेद, अजय श्रीवास्तव, रिज़वाना बेगम, नसरीन बानो, कामेश्वर सोनकर आदि मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

