प्रयागराज 5 दिसंबर (आरएनएस)। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन प्रयागराज संगठन द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी प्रयागराज के कार्यालय पर अपनी मांगों को और कमीशन बढ़ाने को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम की अगुवाई गणेश प्रसाद द्विवेदी जिला अध्यक्ष ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन प्रयागराज ने किया।
उचित दर विक्रेताओं ने ई पास मशीन जमा करने के लिए जोरदार तरीके से अपना प्रदर्शन किया। अधिकारियों द्वारा ई पास मशीन जमा करने में हीला हवाली करते रहे लेकिन उचित दर विक्रेताओं ने अपनी बात पर अड़े रहे। यह कार्यक्रम 10:00 बजे से 2:00 बजे तक चलता रहा। अधिकारियों द्वारा उचित दर विक्रेताओं समझाते रहे कि आप लोगों की मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को भेजेंगे और जिले स्तर की जो समस्याएं हैं उसका समाधान कराया जाएगा।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि अगर 2 दिन के अंदर अंदर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो हम लोग कोई वितरण कार्य नहीं करेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी प्रयागराज के ना रहने पर संतोष कुमार क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी प्रखंड दो ने ज्ञापन लिया। उन्होंने कोटेदारों से कहा कि आपकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। आपका कमीशन अन्य प्रदेशों से कम है। आपका लाभ वंश बढ़ाना चाहिए हम पक्ष में हैं लेकिन यह मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा ही बढ़ाया जा सकता है आपके ज्ञापन को हम मुख्यमंत्री को भेज देंगे।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजकरण सिंह, कौशलेश सिंह, बसंत लाल सरोज, इंद्रजीत पटेल, महेंद्र कुमार द्विवेदी, रामसूरत सिंह, सरदार सिंह, गंगा शंकर मिश्रा, रमाशंकर पांडे, मनोज कुमार शुक्ला, गुड्डू शुक्ला, अवधेश कुमार मौर्य, विनीत सिंह, इंद्रदेव मिश्रा, राम लला मिश्रा, अनूप मिश्रा, विनय चंद्र अग्रवाल, अजय सिंह, पवन गुप्ता, लालचंद पटेल सहित लगभग 500 कोटेदार मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

