समाजवादी छात्र सभा इविवि एवं संगठन कॉलेज इकाई की मासिक बैठक
प्रयागराज 5 दिसंबर (आरएनएस)। आज समाजवादी पार्टी कार्यालय, जॉर्ज टाउन में समाजवादी छात्र सभा इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संगठन कॉलेज की इकाई की मासिक बैठक आहूत की गई। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं विस्तारित करने को लेकर महत्वपूर्ण विचार–विमर्श हुआ।
बैठक समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय सम्राट के नेतृत्व में संपन्न हुई। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को और अधिक संगठित करने, समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने तथा एस आई आर. को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा।
उन्होंने सभी साथियों से आह्वान किया कि 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पूरे मनोयोग से संगठनात्मक विस्तार और जनसंपर्क पर कार्य किया जाए।
बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुधीर क्रांतिकारी, इकाई अध्यक्ष इलाहाबाद विश्वविद्यालय आशुतोष मौर्य, इकाई अध्यक्ष ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज शिवम पाल, इकाई अध्यक्ष इलाहाबाद डिग्री कॉलेज अभिषेक मिश्रा के साथ ही अभिषेक यादव, विकास यादव, अंश यादव, रंजीत चौधरी, ऋतुराज चौधरी, यश कुशवाहा, कोमल सिंह, इष्टदेव कॉमरेड, अभिषेक चौधरी, आलोक तिवारी, शिवेंद्र यादव, मोहम्मद तालिब, प्रतीक यादव, सुनील साजन, उत्कर्ष कौल, मंजीत पटेल, अशफ़ाक खान, सत्येंद्र सच्चिदानंद, अमित विपक्षी, सचिव रवि, अमृतेश पाल, अत्रव यादव, यश यादव, प्रमोद यादव, दीपांशु यादव, आदित्य कुमार, अश्विनी सम्राट, अंश गौरव, शैलेश सोनकर, हर्षवर्धन सिंह, ओमकेश राजभर तथा अन्य कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

