दुर्ग, 05 दिसंबर (आरएनएस)। दुर्ग जिले के सुपेला थानाक्षेत्र में एक युवक ने रेलवे पटरी के किनारे लगे यूनिपोल पर फ ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान बालोद निवासी चंद्रभान विश्वकर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिले के भिलाई सुपेला थानाक्षेत्र के रेलवे पटरी के किनारे लगे यूनिपोल पर लोगों ने एक युवक की लाश फांसी के फंदे पर लटकती देखी और तत्काल इसकी सूचना सुपेला पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर युवक के लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक का नाम चंद्रभान विश्वकर्मा है जो कि बालोद का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि युवक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतक ने खुलासा किया है कि वह अपनी माँ के कुछ दिन पहले हुए निधन के बाद से गहरे सदमे और दुख में था, और इसी असहनीय पीड़ा के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। मृतक ने अपनी मां के दशगात्र कार्यक्रम के लिए छपवाये गये कार्ड पर ही अपना सुसाईड नोट लिखा था जिसके अनुसार आज ही मृतक का दशगात्र कार्यक्रम होना था किंतु पुत्र ने अपनी जान दे दी। यह भी बतायाा जा रहा है कि मृतक ने अपने सुसाईड नोट में दो लोगों के नंबर लिखे है ताकि उसकी मौत की खबर उसके परिजनों तक पहुंच सके। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। वहीं मामला दर्ज कर गहन विवेचना की जा रही है।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

