० कार्यकर्ताओं के परिश्रम को बताया जीत की वजह, कहा— ममता गई, अब बंगाल में समता आई
रायपुर , 04 मई (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की बंगाल और असम में मिली बड़ी जीत को लेकर प्रदेश भर में उत्साह का माहौल है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने इस जीत पर सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बधाई दी है।
किरण देव ने कहा कि यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, ममता गई, अब बंगाल में समता आई।
असम को लेकर उन्होंने कहा कि यह जीत राज्य के विकास के लिए नई ऊर्जा लेकर आई है और भाजपा अब पहले से ज्यादा मजबूती के साथ विकास कार्यों में जुटेगी।
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कुछ ही देर में एकात्म परिसर पहुंचेंगे, जहां वे कार्यकर्ताओं के साथ इस जीत का जश्न मनाएंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और जश्न की तैयारियां जोरों पर हैं।
त्रिपाठी
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

