नईदिल्ली,06 दिसंबर। एयरलाइन इंडिगो को नए उड़ान ड्यूटी समय सीमा नियमों के लागू होने के बाद चालक दल की कमी के कारण उड़ानों में देरी और रद्दीकरण का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके का फायदा उठाते हुए दूसरी एयरलाइंस यात्रा टिकटों की कीमत 6 गुना तक बढ़ा दी है। दूसरी तरफ अवसरवादी मूल्य निर्धारण को लेकर सरकार ने सख्ती बरतते हुए एयरलाइंस को निर्देश दिए हैं।
एयरलाइंस की वेबसाइट्स के अनुसार, 6 दिसंबर के लिए स्पाइसजेट कोलकाता-मुंबई की एकतरफा वन-स्टॉप इकॉनमी क्लास की टिकट की कीमत 90,000 रुपये तक पहुंच गई। इसके अलावा एयर इंडिया की मुंबई-भुवनेश्वर की यात्रा के लिए यात्रियों को 84,485 रुपये तक देने पड़े।
सूत्र के हवाले से बताया, आखिरी मिनट में किराया आमतौर पर सामान्य औसत किराए से 2-3 गुना ज्यादा होता है, लेकिन इस स्थिति में हमने इसे 6 गुना तक बढ़ते देखा है।
नोमैड ट्रैवल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अजय प्रकाश ने कहा, अगर किसी भी जगह 10,000 रुपये का टिकट 60,000 रुपये में बेचा जा रहा है तो मैं इसे कालाबाजारी और मुनाफाखोरी कहूंगा। इसलिए, इस पर गौर करने की सख्त जरूरत है। दूसरी तरफ इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा कि शनिवार को 1,000 कम उड़ाने रद्द रहेंगी और 10 से 15 दिसंबर के बीच हालात सामान्य होने की उम्मीद है।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि उसने मौजूदा व्यवधान के दौरान लगाए जा रहे असामान्य रूप से अधिक हवाई किराए को गंभीरता से लिया है। किराए की सीमा तय करने के तत्काल निर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय ने सभी प्रभावित मार्गों पर उचित और वाजिब किराए सुनिश्चित करने के लिए अपनी नियामक शक्तियों का प्रयोग किया है। साथ ही परिचालन स्थिर होने तक नई निर्धारित अधिकतम सीमा का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

