प्रयागराज,06 दिसंबर (आरएनएस)। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रख्यात समाज सुधारक, सामाजिक न्याय के अग्रदूत, भारतीय संविधान के शिल्पकार बोधिसत्व भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के 69 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर कृतज्ञ नमन किया गया।
अपराह्न हाई कोर्ट चौराहा स्थित अंबेडकर की प्रतिमा पर शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में पार्टी एकत्र कांग्रेसजनों ने कहा कि वह आज भी दलित और वंचितों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। एक प्रखर व्यक्तित्व ज्ञान और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। हाशमी ने कहा कि वे निचले तबके के लोगों के लिए जीवन भर बेखौफ और बेबाक हो न्याय की लड़ाई लड़ते रहे। पार्टीजनों का आवाहन किया के अंबेडकर के बताएं मार्गों पर चलें।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष यमुनापार अशोक पटेल, किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, परवेज़ सिद्दीकी, अनूप त्रिपाठी, अफऱोज़ अहमद, राम मनोरथ सरोज, प्रतिमा त्रिपाठी, शाहनवाज़ कुरैशी, सचिन कुशवाहा, इश्तियाक अहमद, विकास चौधरी, मो. नसीम, कामेश्वर सोनकर, नसरीन बानो, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

