महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर समाजवादी छात्र सभा ने अर्पित की श्रद्धांजलि
प्रयागराज,06 दिसंबर (आरएनएस)। आज इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संगठक कॉलेज ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में समाजवादी छात्र सभा की इकाई द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
इकाई अध्यक्ष शिवम पाल, इकाई प्रमुख अंश यादव तथा पूरी टीम के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर छात्र नेता विकास यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल भारत के संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के सबसे बड़े मार्गदर्शक थे। उन्होंने समाज के हर वर्ग को अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन संघर्ष को समर्पित किया।
कार्यक्रम में ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के मध्यकालीन इतिहास विभाग के प्रोफेसर डॉ. रेफाक अहमद ने भी बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अंबेडकर विचारधारा भारतीय लोकतंत्र की मूल आत्मा है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मोहम्मद तालिब खान, महासचिव अथर्व यादव, उपाध्यक्ष ऋतुराज चौधरी, सचिव अंबुज यादव, अश्वनी अज्ञानी, सौरभ, विनय कुमार, रंजीत सोनकर, आदित्य कुमार पासी, श्रीजल, मुस्कान कुमारी, आराध्या प्रजापति, शशांक, अर्पित सिंह, विकास कुमार, प्रतीक गौरव, अनुभव, अनुराग यादव, नवनीत कुमार, अमन यादव, ऋतुराज आदि उपस्थित थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

