लालगंज, प्रतापगढ़,06 दिसंबर (आरएनएस)। मारपीट व धमकी की घटना को लेकर पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के पूरे वीरबल गांव निवासी राघवराम यादव पुत्र रामफल यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि चार दिसंबर को दोपहर करीब ढ़ाई बजे उसके पिता घर के दरवाजे पर बैठे थे। पीडि़त का आरोप है कि इसी बीच गांव के राजकुमार यादव तथा उसके पुत्रगण अनुज, अंकित व नीरज तथा राजकुमार यादव के भाई रामकुमार यादव व तीन अज्ञात लोग वहां पहुंचे और पीडि़त के पिता को मारने पीटने लगे। बीचबचाव करने पहुंचे पीडि़त को भी आरोपियों ने मारापीटा व धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

