विकासनगर,06 दिसंबर (आरएनएस)। सेवानिवृत्त शिक्षकों की शनिवार को आयोजित बैठक में गोल्डन कार्ड की विसंगतियां दूर नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर की गई। शिक्षकों ने कहा कि अधिकांश अस्पताल योजना का लाभ देने से कतरा रहे हैं, जिससे उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही बैठक में सेवानिवृत्त शिक्षकों की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा कर उनके समाधान की मांग सरकार से की गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

