विकासनगर,06 दिसंबर (आरएनएस)। राष्ट्र स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को तहसील कालसी के खत लखवाड एवं फरताड़ में स्वयंसेवकों द्वारा घर-घर संपर्क अभियान चलाया गया। स्वयं सेवकों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक संगठन की 100 वर्षों की सेवा यात्रा, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रनिर्माण में किए गए कार्यों की जानकारी पहुंचाना रहा। शताब्दी वर्ष में प्रस्तावित सेवा, संस्कार और समाजजागरण गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने सामाजिक समरसता, पर्यावरण सुरक्षा, परिवार प्रबोधन और युवा जागरण जैसे विषयों पर जागरूकता सामग्री भी वितरित की। स्वयंसेवकों ने बताया कि आने वाले वर्ष में विभिन्न सेवा परियोजनाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से शताब्दी वर्ष को समाज के साथ मिलकर सार्थक रूप से मनाया जाएगा। अभियान में संजय तोमर, चमन नेगी, नीरज नौटियाल, वीरेन्द्र नेगी, ईश्वर चौहान आदि शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

