ऋषिकेश,06 दिसंबर (आरएनएस)। तीर्थनगरी ऋषिकेश में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीम राव आंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने बाबा साहब द्वारा किए गए कार्यों का गुणगान किया। शनिवार को बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में सामाजिक न्याय के प्रणेता व भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहब को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके महान योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहेब के प्रति सम्मान दर्शाते हुए उनके नाम पर देशभर में पांच तीर्थ स्थलों का नामकरण कर उनके आदर्शों और अमूल्य योगदान को हमेशा के लिए अमर कर दिया है। यह निर्णय समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और समानता की भावना को मजबूत करता है। कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, समान अधिकारों और एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए समर्पित किया। इस मौके पर रायवाला प्रधान सागर गिरी, अभय शर्मा, प्रदीप सूद, मनोज जखमोला, गीतांजलि जखमोला, पंकज पाल, कांटा प्रकाश, राजेश लाखेड़ा, मुकेश कंडवाल, मधुर शर्मा, सूरजतिवारी, मुदित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। उधर, आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में भारत रत्न डॉ. भीमराव राव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल नागेन्द्र पोखरियाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का संपूर्ण जीवन सामाजिक अन्याय के विरुद्ध साहसिक संघर्ष का परिचायक है। प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने बाबा साहेब के विचारों को विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि भारतीय लोकतंत्र की आधारशिला उनके संविधानिक योगदान से सुदृढ़ हुई है। मौके पर विद्यालय के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र खुराना, गृह परीक्षा प्रभारी रामगोपाल, बोर्ड परीक्षा प्रभारी सतीश चौहान, अजीत रावत, लक्ष्मी चौहान आदि उपस्थित रहे। कांग्रेसियों ने बाबा साहब को किया याद डोईवाला। परवादून जिला कांग्रेस कमेटी ने डोईवाला स्थित जिला कार्यालय में बाबा साहब की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम हुआ। कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि बाबा साहब डा. भीम राव अंबेडकर ने देश को जो लोकतांत्रिक ढांचा दिया, आज उस पर गंभीर चुनौतियां खड़ी हो रही हैं। न्याय, समानता और पारदर्शिता पर आधारित आंबेडकर के सिद्धांतों की रक्षा करना समय की बड़ी जरूरत है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह चौधरी, जयेंद्र रमोला, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अश्विनी बहुगुणा, करतार नेगी, महेंद्र भट्ट, सुनील थपलियाल, तेजपाल सिंह मोंटी, देवराज सावन, संजीव भट्ट, मोहित कपरूवान, सावन राठौर, राजबीर सिंह नेगी, उमेद बोरा, राहुल आर्य, विवेक सैनी, सुनील बर्मन, गजेंद्र विक्रम शाही, शार्दूल नेगी, प्रवीण सैनी, हाजी अब्दुल वहिद, आरिफ अली, भरत सौलंकी, बलराम सोलंकी आदि रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

