ऋषिकेश,06 दिसंबर (आरएनएस)। 14 दिसंबर को दिल्ली रामलीला मैदान में वोट चोर गद्दी छोड़ रैली होगी। जिसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रणनीति बनाई। कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में रैली में शिरकत करने का आह्वान किया गया। शनिवार को डोईवाला स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि “वोट चोरी” जैसी हरकतें प्रदेश की राजनीतिक पवित्रता पर धब्बा हैं। कहा कि कांग्रेस 14 दिसंबर को रैली आयोजित करेगी। यह रैली सरकार के खिलाफ जनता की मजबूत आवाज बनेगी और बड़े जनसमूह की भागीदारी देखने को मिलेगी। डोईवाला विधानसभा कार्यक्रम प्रभारी एवं ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि भाजपा सत्ता बचाने के लिए “वोट चोरी” के तरीकों का सहारा ले रही है। कांग्रेस रैली के माध्यम से राज्य में पारदर्शी चुनाव प्रणाली की जरूरत को जनता के सामने रखेगी। परवादून जिला कार्यक्रम प्रभारी जयेंद्र रमोला ने कहा कि राज्य में मतदान प्रक्रिया को कमजोर करने वाली शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। मतदाता सूची में गड़बड़ी और प्रशासनिक दबाव लोकतांत्रिक मूल्यों को चोट पहुंचाते हैं। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अश्विनी बहुगुणा ने कहा कि सरकार चुनाव प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ कर लोकतंत्र की आत्मा को चोट पहुंचा रही है। कांग्रेस जनता के साथ मिलकर इस लड़ाई को निर्णायक रूप देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में रैली में शिरकत करने का आह्वान किया। बैठक में नगर अध्यक्ष करतार नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, नत्थनपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील थपलियाल, मंडलम अध्यक्ष तेजपाल सिंह मोंटी, देवराज सावन, संजीव भट्ट, मोहित कपरुवान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सावन राठौर, पूर्व प्रधान राजबीर सिंह नेगी, उमेद बोरा, एनएसयूआई अध्यक्ष राहुल आर्य, विवेक सैनी, सुनील बर्मन, गजेंद्र विक्रम शाही, शार्दूल नेगी, प्रवीण सैनी, हाजी अब्दुल वहिद, आरिफ अली, भरत सौलंकी, बलराम सौलंकी आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

