ऋषिकेश,06 दिसंबर (आरएनएस)। सिख समुदाय के प्रति अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाते हुए ऋषिकेश में पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। समुदाय के लोगों ने नारेबाजी करते हुए डॉ. हरक से सार्वजनिक माफी की मांग की। कहा कि इस तरह की टिप्पणियों को किसी भी सूरत में बर्दाशत नहीं किया जाएगा। शनिवार को राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य गगनदीप बेदी की अगुवाई में सिख समाज के दर्जनों लोग हरिद्वार रोड स्थित कोयलघाटी तिराहे पर पहुंचे। उन्होंने देहरादून में पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की एक कार्यक्रम में सिख समुदाय पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि डॉ. हरक की टिप्पणी से समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
उनका सरदार जी 12 बज गए कि टिप्पणी करना शर्मनाक है। उन्होंने पूर्व मंत्री को सिख समाज के इतिहास को पढऩे की नसीहत भी दी। कहा कि यह समाज की वीरता और बलिदान से जुड़ा इतिहास है। नारेबाजी करते हुए समुदाय के लोगों ने डॉ. हरक से गुरुद्वारे में सार्वजनिक माफी की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सतीश सिंह, महामंत्री बलविंदर सिंह, भाजयुमो महामंत्री शिवम टुटेजा, पार्षद आशु डंग, अमनदीप सिंह, भानु प्रताप सिंह, विक्की सेठी, केवल कृष्ण लांबा, अजित सिंह, हरीश आनंद, रवप्रीत सिंह, परमजीत सिंह डंग, अविनाश भारद्वाज, सतवीर सिंह, सतनाम सिंह, परमजीत सिंह, दीपक बिष्ट, जवजोत सिंह, जसबिंदर सिंह, प्रिंस मनचंदा आदि शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

