देहरादून,06 दिसंबर (आरएनएस)। नेताजी संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उनकी घंटाघर स्थित मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल और प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी ने कहा कि संविधान निर्माता को सच्ची श्रद्धांजलि यह होगी कि हम उनके द्वारा बनाए गए संविधान का आदर कर उसका पालन करें। इस दौरान प्रभात डंडरियाल, आरिफ वारसी, प्रदीप कुकरेती,दानिश नूर, गुलाम मुस्तफा, जय बिष्ट ,पारस यादव, सुशील विरमानी, नितिन राठौड़ आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

