कोलकाता 7 दिसंबर (आरएनएस)। विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान अभी हुआ नहीं है कि बंगाल में सर्दी के मौसम में राजनीति का पारा तप रहा है। संहति दिवस के कार्यक्रम में तृणमूल अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष व विधायक मुशर्रफ हुसैन ने जमकर भाजपा व देश में मोदी सरकार पर हमला किया। मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा किसी यंत्र से भी खोज कर नहीं मिलेगी। कारण बातूनी संस्कृति से राजनीति नहीं चलती है बरन कथनी और करनी में फर्क नहीं होना चाहिए। सच तो यह है कि तृणमूल भाजपा को अपनी प्रतिद्वंदी ही नहीं मानती है। बीजेपी अपने गरम बातों व बयानों से विभेद की राजनीति करती है। लेकिन बंगाल ममता बनर्जी की सरकार सर्वधर्म सद्भावना में विश्वास करती है। देश में धर्म को लेकर जिस तरह से राजनीति किया जा रहा है वह बंगाल में नहीं चलने वाला है और यहां के अमन पसंद लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगें। भाजपा जहां विभाजन व कट्टरता की पोषक है वहीं सीएम ममता बनर्जी विकास की प्रतीक हैं।


















