0 कच्ची शराब बनाने,बेचने,पीने वालों के ऊपर कड़ी दंडात्मक कार्यवाही साथ ही बताने वाले को उपहार
नगरी/दुगली, 07 दिसंबर (आरएनएस)। जिले के वनांचल क्षेत्र नगरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कोलियारी के ग्राम सभा के सदस्यों ने ग्राम में नशा से बिगड़ते परिवेश को देखते हुए 1 दिसंबर दिन सोमवार को विशेष ग्राम सभा आहूत कर नशामुक्त ग्राम बनाने का सर्वसम्मति से संकल्प लेते हुए दंडात्मक कार्यवाही के लिए विशेष नियम कायदे बनाए। जिस प्रस्ताव को ग्राम वासियों ने पूर्ण रुप से समर्थन दिया।
ग्राम व्यवस्था की नियम।
अगर ग्रामसभा की कोई भी सदस्य या किसी परिवार व्दारा कच्ची शराब बनाते पाया गया तो उन्हें 50,000 का दंड लिया जावेगा। अगर ग्राम में शराब बेचते पाया गया तो उन्हें 60,000 का दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। अगर ग्राम में किसी व्यक्ति व्दारा सार्वजनिक या सामाजिक स्तर पर शराब पीने की स्थिति में मौजूद हैं या पुष्टि होता है तो 30,000 की दंडात्मक कार्यवाही से गुजरना पड़ेगा। और अगर किसी ग्रामीण के व्दारा उक्त अपराध की जानकारी ग्राम सभा को उपलब्ध कराता है तो उन्हें 25,000 की राशि से प्रोत्साहित भी किया जाएगा।यह संकल्प ग्राम पंचायत कोलियारी के विशेष ग्राम सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। उक्त जानकारी सरपंच ग्राम पंचायत कोलियारी मोनिका मंडावी,पूर्व सरपंच तुलसी राम मंडावी,उपसरपंच लोकेश कोर्राम ने दी। वहीं विशेष ग्राम सभा में ग्रामीण अध्यक्ष रामलाल तुमरेटी,उपाध्यक्ष भावसिंह कोर्राम,ग्राम पटेल जलसू राम कुंजाम,सोमर सिंह नेताम,चिंताराम नेताम, धनाजी कुंजाम,राधेलाल तुमरेटी,नवल सिंह वट्टी,सुद्धुराम मरकाम,बृजलाल तुमरेटी,सोमारु राम कवाची,दयालूराम मंडावी,राजेश नेताम,राजूराम मरकाम,शंभु टेकाम, गणेश तुमरेटी,राधाबाई तुमरेटी,रामबाई मंडावी,रोहणी बाई नेताम,राधाबाई नेताम,भक्तीन बाई कोमरे,रामबाई तुमरेटी,सहीत ग्राम सभा कोलियारी के सदस्य उपस्थित रहे।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

