आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलवादियों में 4 महिला नक्सलवादी भी शामिल हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में केबी डिवीजन का लीडर ‘कबीर’ ने भी आत्मसमर्पण किया जिस पर 77 लाख का इनाम था। नक्सलियों ने इस दौरान 2 AK 47, 2 INSAN, 1 SLR , 2 SSR, 7 BGL सेल और 4 वाकीटाकी भी पुलिस को सौंपे।
बता दें कि गुलाब उईके (बीट गार्ड) के माध्यम से नक्सलियों ने सरेंडर किया। गुलाब उईके के माध्यम से नक्सली आईजी संजय कुमार के पास लाए गए। गुलाब उईके मुक्की रेंज के खापा बीट में पदस्थ हैं।
नक्सली सरेंडर को लेकर पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने कहा कि उन पर फोर्स का दबाव बन रहा है। मध्यप्रदेश शासन की पुनर्वास से पुनर्जीवन अभियान की महती भूमिका बताई। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीणों का सपोर्ट नहीं मिल रहा है। मार्च 2026 के लक्ष्य के तहत बालाघाट नक्सल मुक्त होगा। वर्तमान में 1 दल सक्रिय है।

