बीजापुर, 23 जून (आरएनएस)। पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, बीजापुर में योग शिक्षक, एटीएल फैसिलिटेटर, खेल कोच, नृत्य विशेषज्ञ, संगीत विशेषज्ञ, महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षक, भारतीय ज्ञान प्रणाली एवं वार्डन के संविदा पद पर नियुक्ति हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजित किया गया है। साक्षात्कार 30 जून 2026 (मंगलवार) को प्रात: 10.00 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा।
जारी सूचना अनुसार यह स्पष्ट किया गया है कि नियुक्ति पूर्णत: संविदा आधार पर की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर सभी आवश्यक मूल प्रमाण पत्रों एवं उनकी छायाप्रतियों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

