बिलासपुर 8दिसंबर 2025(आरएनएस) स्पाइन सर्जरी ऑफ इंडिया के फांउडर डॉ. शेखर होजराज ने सिम्य अस्पताल ने करार किया है। इसके बाद स्पाईन से जुड़ी समस्याओं का इलाज व चिकित्सा उपलब्ध कराया जाएगा।
स्पाइन सर्जरी ऑफ इंडिया के -फाउंडर डॉ. शेखर होजराज से सिम्स अस्पताल ने करार किया
इस नई पहल के तहत, सिम्स में स्पाईन सर्जरी की ओपीडी शुरू की जाएगी। इस ओपीडी में जो गंभीर समस्याएं रहेगी उन्हें चिन्हांकित किया जाएगा। इसके बाद कोनी स्थित दिलीप सिंह जूदेव सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में उनकी निःशुल्क चिकित्सा की जाएगी। डाक्टर होजराज में उनकी टीम चार महीने के अंतराल में एक बार आएंगे और दो तीन दिनों के लिए बिलासपुर में रहकर स्पाइन की सर्जरी निःशुल्क करेंगे। सिम्स और स्पेश्लिश्ट के इस प्रयास से मरीजों को न केवल महंगे इलाज से राहत मिलेगी, बल्कि सिम्स के डाक्टर्स भी इलाज के लिए प्रशिक्षित एक्सपर्ट होंगे। ऑपरेशन में सिम्स के आर्थोपेडिक डिपार्टमेंट के डॉक्टर्स को भी शामिल किया जाएगा, ताकि उन्हें गहन सर्जरी के क्षेत्र में प्रशिक्षित किया जा सके।
स्क्रूटनी कर केस रजिटर्ड करेंगे
सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि सिम्स के अर्वोपेडिक डिपार्टमेंट में हर महीने लगभग 12-15 केस स्पाईन के आ रहे हैं। इस विषय पर गंभीरता से विधार किया जा रहा था। इसी दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल और डॉक्टर रमन कटारिया के उनका संपर्क स्पाइन सर्जरी ऑफ इंडिया के फाउंडर डॉ. होजराज से हुआ, जिन्होंने कहा कि वे तीन चार महीने के अंतराल में एक बार तीन दिनों के लिए बिलासपुर आकर स्पाइन की सर्जरी निःशुल्क करेंगे। सिम्स के स्पाइन ओपीडी के जरिए जो भी मरीजों की स्कूटनी होंगे, जिन्हें सर्जरी की जरुरत होगी ऐसे केसेज को हम रजिस्टर्ड करते जाएंगे। फिर रजिस्टर्स मरीजों की जांच रिपोर्ट पहले डाक्टर होजराज को मुंबई भेजा जाएगा। बाद में टीम के साथ यहां उन मरीजों की सर्जरी की जाएगी। डॉ. सिंह ने बताय कि राज्य शासन भी चाहती है कि सिम्स सुपरस्पेशिलिटी में दिन प्रतिदिन अच्छे काम होते रहे जिसके तहत हमने यह प्लान किया है। उन्होंने बताया कि अपरेशन के लिए पूरी टीम मुंबई से आएगी यहां से अपरेशन के समव सिम्स के डाक्टरों को भी अपने साथ रखेंगे ताकि वे भी स्पाईन सर्जरी के लिए प्रशिक्षित हो सके। दावा किया जा रहा है कि जनवरी 2026 से ऐसे कैसेस का इलाज शुरु किया जाएगा।

