0 कीमत 31 लाख से अधिक
गरियाबंद, 08 दिसंबर (आरएनएस)। जिले में अवैध धान परिवहन और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पिछले 29 दिनों में पुलिस ने विभिन्न स्थानों से कुल 1000.25 क्विंटल (2370 कट्टा) अवैध धान जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 31 लाख 77 हजार 500 रुपये आंकी गई है।
आज की कार्रवाई : अमलीपदर पुलिस ने 314 कट्टा अवैध धान पकड़ा
दिनांक 08 दिसंबर 2025 को थाना अमलीपदर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम धुरवापथरा तेल नदी और बिरिघाट पटेलपारा मार्ग से दो ट्रैक्टर और एक 1109 ट्रक द्वारा अवैध रूप से धान की ढुलाई की जा रही है।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों वाहनों से कुल 314 कट्टा (141.3 क्विंटल) धान जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 38 हजार 30 रुपये है।
जप्त किए गए वाहन—
1. ट्रक क्रमांक सीजी 04 एनटी 5317 (200 कट्टा धान)
2. ट्रैक्टर सीजी 04 एनवी 1449 (57 कट्टा धान)
3. बिना नंबर प्लेट वाला ट्रैक्टर (57 कट्टा धान)
बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर पर अलग से एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। 29 दिनों में 29 प्रकरण, 25 वाहन और 4 लावारिस धान पर बड़ी कार्रवाई। थाना अमलीपदर और देवभोग पुलिस द्वारा मिलकर चलाए जा रहे विशेष अभियान में अब तक—
29 प्रकरण दर्ज, 25 चार पहिया वाहन जप्त, 04 लावारिस धान के प्रकरण, कुल 2370 कट्टा (1000.25 क्विंटल) धान जब्त कुल कीमत: 31 लाख 77 हजार 500 रुपये। पुलिस का कहना है कि कई वाहनों में भरे अवैध धान व बिना वैध दस्तावेज पाए जाने पर संबंधित विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पड़ोसी राज्यों से होने वाले अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने के लिए बॉर्डर चेकपोस्टों पर पुलिस बल तैनात है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों से और निर्धारित संग्रहण केंद्रों पर की जा रही है, ताकि अवैध धान के प्रवेश पर रोक लगाई जा सके। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान परिवहन और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। किसी भी वाहन या व्यक्ति को बिना वैध दस्तावेज धान परिवहन करते पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
0

