नई दिल्ली ,09 दिसंबर । भारत में हाल ही में लागू की गई नई कर व्यवस्था ‘जीएसटी 2.0Ó का ऑटोमोबाइल सेक्टर पर मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ करों में कटौती से पेट्रोल और डीजल गाडिय़ों की कीमतों में कमी आई है और वाहन उद्योग को फायदा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ इसका सीधा नुकसान इलेक्ट्रिक वाहन (श्वङ्क) बाजार को उठाना पड़ा है। इक्विरस सिक्योरिटीज की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर 2025 में भारत के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार की रफ्तार धीमी पड़ गई है। जीएसटी कम होने के बाद पेट्रोल-डीजल वाहनों के दाम घटने से ग्राहकों का रुझान वापस पारंपरिक ईंधन वाली गाडिय़ों की तरफ बढ़ा है, जिससे ईवी की बाजार हिस्सेदारी में गिरावट दर्ज की गई है।
रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि कार सेगमेंट में इलेक्ट्रिक वाहनों को सबसे ज्यादा चुनौती मिली है। हालांकि नवंबर में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 63त्न बढ़कर 14,700 यूनिट तक पहुंची, लेकिन कुल वाहन बाजार में इसकी हिस्सेदारी 5त्न से घटकर अब मात्र 3.7त्न रह गई है। इसका मुख्य कारण यह है कि जीएसटी 2.0 के बाद सस्ती हुई पेट्रोल-डीजल कारों की तरफ खरीदार ज्यादा आकर्षित हुए हैं। ब्रांड्स की बात करें तो टाटा मोटर्स अभी भी 41त्न हिस्सेदारी के साथ पहले नंबर पर है, लेकिन उसका शेयर 49त्न से नीचे गिरा है। वहीं, महिंद्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी हिस्सेदारी 6त्न से बढ़ाकर 20त्न कर ली है, जबकि एमजी 25त्न शेयर के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है।
दोपहिया वाहनों के बाजार में भी इलेक्ट्रिक गाडिय़ों की चमक फीकी पड़ी है। नवंबर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री में 3त्न की गिरावट आई और यह 1.17 लाख यूनिट रह गई। कुल बाजार में इनकी हिस्सेदारी 7त्न से गिरकर 4.6त्न पर आ गई है। जीएसटी कटौती के बाद पेट्रोल टू-व्हीलर्स की मांग में भारी उछाल और ईवी की सप्लाई में कुछ कमी को इसका जिम्मेदार माना जा रहा है। इस सुस्त बाजार में टीवीएस मोटर ने अपने नए ‘ऑर्बिटरÓ स्कूटर के दम पर बाजी मार ली है और 26त्न मार्केट शेयर के साथ नंबर वन बन गई है। बजाज दूसरे नंबर पर रही, जबकि कभी मार्केट लीडर रहे ओला और एथर एनर्जी की हिस्सेदारी में गिरावट देखने को मिली है।
इन सबके बीच इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट ही एकमात्र ऐसा क्षेत्र रहा जिसने मजबूती दिखाई है। अक्टूबर में हल्की गिरावट के बाद नवंबर में इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की बाजार हिस्सेदारी वापस 62त्न के उच्च स्तर पर पहुंच गई। इलेक्ट्रिक ऑटो की बिक्री 28त्न बढ़कर 23,400 यूनिट हो गई। इस सेगमेंट में महिंद्रा का दबदबा कायम है, जिसने 46त्न मार्केट शेयर पर कब्जा जमा लिया है। नए मॉडल्स और मजबूत डीलर नेटवर्क के चलते महिंद्रा ने पियाजियो जैसे प्रतिद्वंद्वियों को काफी पीछे छोड़ दिया है। पियाजियो का शेयर एक साल में 13त्न से गिरकर मात्र 6त्न रह गया है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

