जबलपुर 9 दिसंबर (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 4 सुश्री अंजना तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री अंजुल अयंक मिश्रा के मार्ग दर्शन में थाना चरगवंा की टीम द्वारा 1 आरोपी को 60 लीटर कच्ची शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी चरगवां श्री अभिषेक कुुमार प्यासी ने बताया कि आज दिनॉक 8-12-25 को सेमरा उमरिया रोड पर साहू जी केे खेत के पास रोड किनारे एक व्यक्ति प्लास्टिक के चार कुप्पों में कच्ची शराब रखे बेचने के लिये रखा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति प्लास्टिक के चार कुप्पों रखे दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम राजेश उर्फ बोदा भूमिया उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम गंगई बताया, जिसके कब्जे में रखे चारों कुप्पों को चैक करने पर लगभग 60 लीटर कच्ची शराब भरी पाई गई। आरोपी राजेश उर्फ बोदा भूमिया के कब्जे से चारों कुप्पों मेें 60 लीटर कच्ची शराब जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकडऩे में प्रधान आरक्षक रामकुमार मिश्रा, आरक्षक विजय बरकड़े की सराहनीय भूमिका रही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

