चोरी करने में प्रयुक्त औजार तथा 2 मोटर सायकल जप्त
जबलपुर 9 दिसंबर (आरएनएस)। थाना चरगवां में दिनांक 8-12-25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि चरगवां विटनरी अस्पताल कम्पाउण्ड चरगवां में 3 व्यक्ति मिलकर चरगवां में मंदिर में चोरी करने की योजना बना रहे हैं जिनके पास चोरी करने एवं सेंधमारी के औजार हैं, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई चरगवां बिटनरी हास्पिटल कम्पाउण्ड में एक होण्डा साईन एवं एक डिस्कवर मोटर सायकल खड़ी थीं छिपकर तीनों व्यक्तियों की बात सुनी जो चरगवां में मंदिर में चोरी करने की योजना बनाते एवं ताला तोडऩे की बात कर रहे थे तथा सेंधमारी का सामान रखे प्रतीत हुये, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने ने तीनों ने अपने नाम क्रमश: मोहम्मद रफीक पिता कुद्दूस खान उम्र 45 वर्ष, मोहम्मद अबरार पिता मोहम्मद ईशाक उम्र 35 वर्ष दोनों निवासी मोहरिया कुटी राजाबाबा थाना हनुमानताल, शान मोहम्मद पिता शेख मुबारक उम्र 32 वर्ष निवासी आजाद नगर मोहरिया थाना हनुमानताल बताये, तलाशी लेने पर मोहम्मद रफीक के पास एक लोहे का पांचा, 1 आरी, शान मोहम्मद के पास अलग अलग तरह की चाबियां, लोहे का प्लास, मोहम्मद अबरार के पास 2 रिंच एवं राड रखी मिली। उक्त सामान रखने के संबध में पूछताछ करने पर चरगवंा स्थित मंदिर का ताला तोड़कर चोरी करने के उद्देश्य से उक्त औजार रखना बताये, आरोपियों के कब्जे से उक्त औजार एवं डिस्कवर मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एम के 8417 तथा होण्डा साईन क्रमांक एमपी 20 एमएम 1714 जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 313 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उल्लेखनीय भूमिका- चोरी की योजना बनाते हुये तीनों आरोंपियों को रंगे हाथ पकडऩे में थाना प्रभारी चरगवां उप निरीक्षक श्री अभिषेक प्यासी, सहायक उप निरीक्षक लाल सिंह, आरक्षक अभिषेक मेहरा, संदीप कौरव की सराहनीय भूमिका रही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

