ग्राम पंचायत कार्यालय की टूटी हुई बाउण्ड्रीवाल का हुआ निर्माण
रतलाम, आरएनएस, 09, दिसंबर। प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती मिश्रा सिंह द्वारा ग्राम पंचायत बासिंद्रा अनुभाग सैलाना का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान पंचायत कार्यालय की टूटी हुई बाउंड्रीवाल पाए जाने पर पंचायत बासिंद्रा के सचिव को बाउंड्रीवाल बनाने के निर्देश दिए गए थे । निर्देशों के परिपालन में ग्राम पंचायत की बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य त्वरित रूप से किया गया ।
त्वरित निराकरण
सैलाना के शिवगढ़ क्लस्टर में जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री भू आवासीय अधिकार योजना के हितग्राहियों द्वारा स्वामित्व की समस्या बताई गई। पंचायत द्वारा मौके पर चुना लाईन डालकर मौके पर निराकरण किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

