नगरी, 21 जून (आरएनएस)। पीएम श्री शासकीय श्रृंगीऋषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नगरी के मिडिल विभाग में अध्ययनरत प्रतिभावान छात्रा कु. पुनम ध्रुव ने अपनी प्रतिभा, मेहनत एवं लगन के बल पर प्रयास आवासीय विद्यालय में चयनित होकर अपने परिवार, विद्यालय, नगर एवं समाज का गौरव बढ़ाया है।
नगर पंचायत नगरी के चुरियारा पारा, वार्ड क्रमांक 12 निवासी श्री त्रिलोक ध्रुव की सुपुत्री पुनम ध्रुव के चयन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हर्ष का वातावरण निर्मित हो गया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया।

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद श्रीमती अम्बिका ध्रुव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पुनम ध्रुव की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे नगर पंचायत नगरी एवं आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि पुनम की सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पुनम ध्रुव की इस उल्लेखनीय सफलता पर नगर समाज के वरिष्ठजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। शुभकामना देने वालों में नरेश छेदैहा, कैलाश मरई, रामकुमार ध्रुव, हेमलाल मरकाम, संतोष गंगेश, बलराम कुंजाम, विष्णु भास्कर, संत नेताम, नीलू छेदैहा, सुरेश कुंजाम, रेशु नेताम, मनोहर कुंजाम, बसंत अमतिया, मीडिया प्रभारी गितेश्वर ध्रुव, शैल्य नेताम, माधुरी ध्रुव, मीना नेताम, संतोषी मरकाम, भारती सोरी, गोदावरी छेदैहा एवं बुधंतीन नेताम सहित अनेक सामाजिक जनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
सभी ने विश्वास व्यक्त किया है कि पुनम ध्रुव अपनी प्रतिभा एवं परिश्रम के बल पर भविष्य में भी सफलता के नए आयाम स्थापित करते हुए परिवार, समाज तथा क्षेत्र का नाम निरंतर रोशन करेगी।
0

