0 राहुल गांधी पहुंचे रायपुर
रायपुर, 21 जून (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के अभनपुर में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। इस अवसर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे सीधे अभनपुर के लिए रवाना हुए।
माना एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत किया।
अभनपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में संगठन को मजबूत करने, आगामी राजनीतिक रणनीति और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की जाएगी। शिविर में प्रदेशभर के जिला कांग्रेस अध्यक्ष हिस्सा ले रहे हैं।
त्रिपाठी
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

