०भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने किया योगाभ्यास
रायपुर,21 जून (आरएनएस) । भारतीय जनता पार्टी के यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए।योग भारत की प्राचीन और अमूल्य संस्कृति का उपहार है – जम्वालभाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जम्वाल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य संस्कृति का उपहार है, जिसे आज पूरी दुनिया ने सहर्ष स्वीकार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी प्रयासों के कारण ही आज ‘योगÓ एक वैश्विक उत्सव और जन-आंदोलन बन चुका है। योग सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मन, आत्मा और विचारों को संतुलित करने का विज्ञान है। मण्डल और बूथ स्तर तक योग शिविरों का आयोजन कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस कल्याणकारी परम्परा को हर घर तक पहुँचाने का सराहनीय कार्य किया है। श्री जम्वाल ने आह्वान किया कि योग को केवल एक दिन के उत्सव तक सीमित न रखकर अपने दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाएँ, ताकि एक ‘स्वस्थ भारत, सशक्त भारतÓ का निर्माण हो सके।स्वस्थ समाज से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : पवन सायभाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने योग दिवस पर प्रदेश भर में आयोजित संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए राज्य के कोने-कोने में लोगों को योग के प्रति जागरूक किया है। श्री साय ने कहा कि हमारी संस्कृति में ‘पहला सुख निरोगी कायाÓ कहा गया है। आज पूरा विश्व भारत के इस सूत्र को अपनाकर अपनी जीवनशैली को सुधार रहा है। प्रदेश भाजपा द्वारा इस वर्ष राज्य के सभी शक्ति केंद्रों, मंडलों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर योग शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सभी वर्गों, युवाओं और माताओं-बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संगठन का मूल उद्देश्य अंत्योदय है और स्वास्थ्य के स्तर पर यह तभी संभव है जब समाज का हर व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ हो।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन बड़ी संख्या में शामिल।
०००

