रायपुर,21 जून (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सामरिक मुख्यालय (विशेष-संक्रिया), भिलाई सहित समस्त क्षेत्रीय मुख्यालयों, वाहिनियों और अग्रिम चौकियों (सीओबी) में 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।इस अवसर पर सजय पंत, महानिरीक्षक, सामरिक मुख्यालय (विशेष-संक्रिया), सीमा सुरक्षा बल, भिलाई के कुशल मार्गदर्शन में अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया। कार्यक्रम के दौरान योग के विभिन्न आसनों के अभ्यास के साथ-साथ आधुनिक युग में योग के महत्व, विशेष रूप से नक्सल विरोधी अभियानों एवं उच्च जिम्मेदारी वाली ड्यूटी के दौरान शरीर को एकाग्र, शांत और सुदृढ़ बनाए रखने में योग की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम का शुभारंभ योग मंत्र के उच्चारण के साथ हुआ। इसके उपरांत योग के विभिन्न व्यायाम कराए गए। साथ ही प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास भी सभी कार्मिकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन ‘शांति मंत्रÓ के सामूहिक पाठ के साथ किया गया।कार्यक्रम के अंत में महानिरीक्षक महोदय द्वारा सभी कार्मिकों को उनके स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

