कोंडागांव,21 जून (आरएनएस)। थाना केशकाल पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और गर्भवती होने के बाद उसे छोड़कर फरार होने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था।
पुलिस के अनुसार, पीडि़ता ने 19 जून 2026 को थाना केशकाल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अगस्त 2025 में ईश्वर नामक व्यक्ति उसे काम करने के लिए तमिलनाडु चलने का झांसा देकर गांव से जंगल की ओर ले गया। वहां उसने शादी करने और पत्नी बनाकर साथ रखने का वादा करते हुए उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए।इसके बाद आरोपी युवती को अपने साथ तमिलनाडु ले गया, जहां दोनों एक कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए कमरे में पति-पत्नी की तरह रहने लगे। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई। जब उसने इसकी जानकारी आरोपी को दी, तो उसने घर में जरूरी काम होने का बहाना बनाकर जल्द लौटने और शादी करने का वादा किया, लेकिन उसे तमिलनाडु में अकेला छोड़कर अपने गांव आ गया और वापस नहीं लौटा।कुछ समय बाद पीडि़ता अपने खर्च पर केशकाल पहुंची और आरोपी से शादी करने की बात कही, लेकिन आरोपी ने साफ इनकार कर दिया और अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। इसके बाद पीडि़ता ने थाना केशकाल में शिकायत दर्ज कराई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चन्द्रा तथा एसडीओपी केशकाल अरुण कुमार नेताम के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ईश्वर जैन (38 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में निरीक्षक विकास बघेल, सहायक उपनिरीक्षक अनिता मेश्राम सहित थाना केशकाल पुलिस एवं साइबर सेल कोंडागांव की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

