0महाराजबंध तालाब में पहुंचकर प्रत्यक्ष देखा, ठेकेदार को 10 जुलाई तक महाराजबंद 0तालाब एसटीपी का कार्य पूर्ण नहीं करने ०पर भुगतान पर रोक लगवाने की कड़ी कार्यवाही की दी सख्त चेतावनी
रायपुर,21 जून (आरएनएस)। आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से महाराजबंध तालाब में निर्माणाधीन 3 एमएलडी क्षमता के एसटीपी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण नगर निगम जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक, स्मार्ट सिटी उप अभियंता श्री योगेन्द्र साहू, श्री शुभम तिवारी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संदीप वर्मा की उपस्थिति में किया.
महापौर ने कार्य की कछुआ छाप गति देखकर इसे लेकर अनुबंधित ठेकेदार मेसर्स समृद्धि वाटर वर्कस प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि को कड़ी फटकार लगायी और तत्काल अतिरिक्त श्रमिक लगाकर शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए.
महापौर से अनुबंधित ठेकेदार ने कहा कि महाराजबंध तालाब के एसटीपी का कार्य दिनांक 10 जुलाई 2026 तक पूर्ण करके प्रारम्भ कर देंगे.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कार्य उक्त निर्धारित समयावधि दिनांक 10 जुलाई 2026 तक पूर्ण नहीं होने पर सम्बंधित अनुबंधित ठेकेदार मेसर्स समृद्धि वाटर वर्कस लिमिटेड के भुगतान पर रोक लगाने की कड़ी कार्यवाही की जाएगी.महापौर ने इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही कार्य नियत समय तक पूर्ण नहीं होने पर करने के कड़े निर्देश रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सम्बंधित अभियंताओं को दिए हैँ.
०००

